रोजगार का लॉलीपॉप, क्या माफ करेंगे बेरोजगार
रोजगार का लॉलीपॉप, क्या माफ करेंगे बेरोजगार - रोजगार मेले के नाम पर धोखा www.bhaskarjobs.com भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवकों के साथ बडा धोखा किया हैा रोजगार का लॉलीपॉप थमाकर नौकरी की झुठी आंस जगाई हैा लेटर ऑफ इंटेट एलओआई का झुनझुना देकर बेरोजगार युवकों को गुमराह किया गया हैा गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति बेहद गंभीर है। पिछले 2 वर्षों में बेरोजगारी 53% बढ़ गयी है। रोज 2 युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं , नयी कम्पनियाँ आ नहीं रही हैं और पुरानी कंपनियां भी बंद हो रही हैं। ऐसे में 4 अगस्त को पूरे प्रदेश के युवाओं को 1 दिन में 1 लाख नौकरियाँ देने का ढोंग रचा गया। प्रदेश में बेरोजगारी का आलम यह है कि पटवारी भर्ती में करीब 9 लाख से अधक आवेदन आए थेा बल्कि 9 हजार पद ही पटवारी के भरे जाने थेा यहां यह बताना आवश्यक है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर राज्य सरकार सौ करोड से अधिक फूंक चुकी हैा जबकि प्रदेश में कंपनियों और ...