‘दुनिया भर में अपने उद्यमी दोस्तों से मैं कहना चाहूंगा…आइए और भारत तथा दुनिया के लिए भारत में विनिर्माण कीजिए.’
bhaskarjobs. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के उद्यमियों को भारत में निवेश करने का आमंत्रण देते हुए कहा है कि देश में निवेश के अनुकूल माहौल है और भारत की वृद्धि की कहानी में भागीदारी के लिए सबका तहेदिल से स्वागत है, पीएम मोदी ने वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन ;जीईएस 2017 को संबोधित करते हुए कहा कि 1200 से अधिक पुराने पड़ चुके कानूनों को खत्म कर दिया गया है, 21 क्षेत्रों में विदेशी निवेश के लिए 87 नियमों को सरल बनाया गया है और कई सरकारी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया गया है. पीएम मोदी ने कहा दुनिया भर में अपने उद्यमी दोस्तों से मैं कहना चाहूंगा आइए और भारत तथा दुनिया के लिए भारत में विनिर्माण कीजिए. भारत में निवेश का दिया न्योता प्रधानमंत्री ने कहा कि वृहत आर्थिक नजरिये से स्थिर निवेश अनुकूल माहौल की जरूरत है और उनकी सरकार राजकोषीय तथा चालू खाते के घाटे के साथ मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में सफल रही है, उन्होंने कहा हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर को पार कर गया है और हम लगातार बड़े पैमाने पर पूंजी प्रवाह आकर्षित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी न...